Blogधर्म और आस्था

सनातन धर्म में होली प्रमुख त्यौहार है: नितिन गौतम

होली मिलन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया

हरिद्वार। आज होली मिलन कार्यक्रम में कामेश्वर महादेव भाई जी का मंदिर चौक बाज़ार ज्वालापुर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म में होली मुख्य त्यौहार है,साथ ही ये प्रेम सत्कार के साथ समाज में इसे संगठित करने का माध्यम  है। गौतम ने कहा कि इस पर्व के बाद चैत्र मास में शुक्ल पक्ष के आरम्भ में हिन्दू धर्म में नव वर्ष मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि आगामी चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को सभी हिंदुओं को भगवा ध्वज घरों एवं मंदिरों पर लगाकर धर्म प्रचार एवं नव वर्ष को मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर आखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कांत वशिष्ठ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में गंगा सभा के उपाध्यक्ष मनोज झा समाज सेवी शिवम श्रोत्रिय, व्यापारी समाज सहित कई श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवप्रसाद रमन, दैवज्ञ रमन, यज्ञदत्त मिश्रा,शुभम झा, नीरज गुप्ता एवं आशु मित्तल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us