Blogउत्तराखंडदुर्घटना

केदारनाथ के लिए जा रहा हैलीकॉप्टर लापता, सात लोग सवार थे

सुबह 5:30बजे उड़ान भरी थी, गौरीकुंड के आस पास क्रैश हुआ

देहरादून। आज चारधाम यात्रा के केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए सुबह उड़ान भरने वाले हैलीकॉप्टर गौरीकुंड के आस पास पहाड़ियों में लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि पायलट सहित सात लोग सवार थे। राज्य आपदा दल, पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। खबर लिखने तक हैलीकॉप्टर का कोई अ ता पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि सवारी यात्रियों में 2वर्ष का एक बच्चा भी है। आर्यन कंपनी के हैलीकॉप्टर ने सुबह 5: 30बजे उड़ान भरी लेकिन पहाड़ियों के मध्य कहीं गायब हो गया है। इस घटना से पहले भी चार धाम यात्रा में इस तरह की घटनाओं पर सरकार को कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us