Blogउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंमुद्दा गरम है

सरकार ने जमीन घोटाले में जिलाधिकारी, पूर्व नगर आयुक्त (2आई ए एस )एवं 1एस डी एम (पी सी एस) को निलंबित किया

नगर निगम हरिद्वार 58करोड़ की भूमि खरीद मामला

देहरादून 03जून। आज राज्य सरकार ने नगर निगम हरिद्वार में गत 2024में कूड़ा निस्तारण हेतु खरीदी गई कौड़ियों की जमीन को 58करोड़ में खरीदने के आरोप में पहले छः लोगों पर कार्यवाही कर दी थी जिसके बाद पूरे मामले को सचिव रणबीर सिंह को जांच करने के लिए जिम्मेदारी देते हुए रिपोर्ट शीघ्र देने के आदेश दिए थे। गत दिनों ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सचिव द्वारा जांच प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल 2आई ए एस जिसमे जिम्मेदार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, नगर आयुक्त वरुण चौधरी एवं एस डी एम अजय वीर सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके बाद मामला  सतर्कता विभाग को देकर अगली कार्यवाही

करने के निर्देश दिए हैं।  राज्य स्थापना के बाद किसी मुख्यमंत्री द्वाराअधिकारियों पर सख्त कार्यवाही का ये सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया करके धाकड़ धामी की धाक दिखाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us