Blogअपराध

4साल की बच्ची का हत्यारा सूरज पकड़ा गया

कप्तान डोभाल ने पुलिस टीम को इनाम दिया

हरिद्वार 23मई। गत दिनों 16मई को रेलवे सुरंग से गायब बच्ची के शव मिलने के बाद आज एस एस पी परमेंद्र डोभाल की पुलिस टीम एस पी सीटी पंकज गैरोला, सी ओ शिशुपाल सिंह नेगी, हरिद्वार कोतवाल, सी आई यू की लंबी कवायद में 700 से800 सी सी कैमरे खोजते हुए आरोपी सूरज निवासी कासगंज,यू पी हाल निवासी रोड़ी बेलवाला खड्डा पार्किंग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बच्ची के पिता से बदला लेने की बात पुलिस को बताई है। उसने बताया कि बच्ची की मां के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पिता ने देख लिया था पिटाई का बदला लेने की ठान ये कदम उठाया।कप्तान डोभाल ने पुलिस टीम को अपनी ओर से 5हजार का इनाम दिया है वहीं आई जी रेंज स्तर से खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25हजार का इनाम दिया जायेगा। ज्ञात हो कि बच्ची लालजी वाला झुग्गी से 15मई को गायब हो गई थी एवं 16को शव मिलने पर बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या गला घोट कर होना आया था।

शाबाशी:पुलिस के लिए वास्तव में बड़ी टेढ़ी खीर की तरह से ये केस रहा जिसमे आरोपी मोबाईल का प्रयोग नहीं करता है एवं कूड़ा बिनने का कार्य करता है। हरिद्वार से लेकर सहारनपुर तक सूरज को खोजा गया। भारी मशक्कत के बाद पुलिस टीम के हाथ आरोपी आया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us