अपराधएक्सक्लूसिव खबरेंपुलिस बुक

यहां ढाई साल की बच्ची के रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ

गत दिवस रेलवे स्टेशन से सोते हुए मां के पास से उठाकर ले गया था

लखनऊ(ब्यूरो)। आज  सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ढाई साल की बच्ची के आरोपी को ढेर कर दिया। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था।रेलवे स्टेशन पर सोते हुए पानी बेचने वाले दीपक वर्मा नाम के व्यक्ति ने गत दिवस उन्नाव की रहने वाली ढाई साल की बच्ची के साथ कुकर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया था । कूड़ा बिनने का काम करने वाली महिला के पास से सोते हुए दीपक बच्ची को अपने साथ ले गया एवं झाड़ियों में कुकर्म कर बच्ची को मरा हुआ समझ फेंक दिया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बच्ची को खोज गंभीरावस्था में हायर सेंटर भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि  पुलिस ने आरोपी को जब घेरने की कोशिश की तो उसने पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी पर फायर किया जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से ढेर हो गया। आरोपी किसी जागरण पार्टी में काम करता था।योगी सरकार में पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us