Blogअपराधऔचक निरीक्षणप्रशासन

मिलावटी मिठाई फैक्ट्री पर खाद्य विभाग एवं पुलिसटीम का छापा

कार्यवाही में दो सौ किलो मिठाई को नष्ट किया गया

हरिद्वार। दीपावली त्यौहार को देखते हुए मिलावट खोरी को पकड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को पथरी क्षेत्र में मिठाई बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा था। इस कार्रवाई से मिलावट खोर लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने दोनों जगह से मिठाइयों के सैंपल इकठ्ठे किए गए, वहीं एक अन्य  फैक्ट्री से करीब दो क्विंटल घटिया गुणवत्ता की मिठाई को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

प्राप्त खबर के अनुसार, थाना पथरी क्षेत्र की सिक्योर्ड फूड यूनिट और अनवर की “बतीसा फैक्ट्री” में पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अनवर की बतीसा फैक्ट्री में सफाई और मिठाई तैयार करने की प्रक्रिया बहुत ज्यादा खराब पाई। मिठाई की जांच करवाई गई जिसमे तैयार की जा रही बतीसा मिठाई के स्थान पर गंदगी थी और  उसमें उपयोग किया जा रहा सामान भी मानक के अनुसार सही नहीं मिला, टीम ने मौके पर ही करीब दो सौ किलो मिठाई नष्ट करवा दी गई।

पुलिस एवं खाद्य विभाग टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे, तथा पुलिस टीम से एसएसआई यशवीर सिंह, चौकी प्रभारी विपिन कुमार, कांस्टेबल अनिल, मुकेश और नारायण शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। “मिठाई और दूध उत्पादों के सैंपल लैब भेजे जा रहे हैं, रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानकों पर खरे न उतरने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित करना है। सरकार को मिलावट खोर लोगों के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे साल भर में त्यौहारी छापेमारी से भी बचा जाएगा और मिलावट खोर लोगों में भय होकर समस्या खत्म हो जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us