
हरिद्वार।डीपीएस दौलतपुर में गत 31जनवरी को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल एवं श्रीमती पूनम श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मधुर संगीत, ऊर्जावान नृत्य, बॉलीवुड
ओप्रस्तुतियाँ एवं पंजाबी भांगड़ा ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मनोरंजक खेल गतिविधियों ने कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं जीवंत बना दिया। इस अवसर पर विभिन्न खिताबों का वितरण भी किया गया। आद्या शुक्ला को Ms. DPS, प्रखर पांडेय को Mr. DPS, आशी शर्मा को Ms. Gorgeous तथा माणिक्य को Mr. Handsome के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान एंकरों ने वरिष्ठ विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं स्मृतियों को साझा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन हर्षोल्लास एवं भावनात्मक क्षणों के साथ हुआ।



