

देहरादून ।उत्तराखंड में पंचायत चुनाव अगले महीने जुलाई में होंगे चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार ने बताया की उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है रिंग रोड में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की पंचायत चुनाव पूरी तरफ पारदर्शी करवाए जायेगे इस बार नए मतदाता भी मतदान करेंगे।
राज्य में 12जनपदों में दो चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे । राज्य में कुल 77499 ग्राम प्रधान,55600 ग्राम पंचायत सदस्य ,2974 छेत्र पंचायत ,358 जिला पंचयत सदस्य चुने जायेगे आगामी 23 जून को निर्वाचन अधिकारी सूचना जारी करेंगे उत्तराखंड में पहला चरण दस जुलाई तो दूसरा चरण 15 जुलाई को होगा एवं चुनाव परिणाम 18 जुलाई को आयेंगे।
पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र 25 से 28 जून तक भरे जायेगे ।नामांकन पत्र की जांच 29 जून से 1जुलाई तक होगी, दो जुलाई को नाम वापसी होंगे पहले चरण का चुनाव सिम्बल 3 जुलाई को दिया जायेगा।
हरिद्वार को छोड़कर राज्य के शेष 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब सभी की नजरें राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी हैं।
यद्यपि, पंचायतों आरक्षण के विषय पर 23 जून को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी सरकार की नजर रहेगी। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सरकार के स्तर से अब सभी प्रकिया पूर्ण हो चुकी हैं। पूर्व में ग्राम पंचायतों के परिसीमन व पुनर्गठन, क्षेत्र व जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो गया था।



