
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने यू सी सी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण कराने के लिए पूर्व में जारी निशुल्क विवाह पंजीकरण की तिथि को बढ़ादिया है।
आज शासन ने निशुल्क विवाह पंजीकरण कराने को लेकर जारी पुराने आदेश की तिथि को बढ़ाकर अगले साल 26जनवरी 2026कर दिया है। तय तिथि के बाद सशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। सरकार ने एक मौका राज्य वासियों को दिया है।



