Blogउत्तराखंडऔचक निरीक्षणप्रशासनराष्ट्रीयशिक्षा

राष्ट्रपति महोदय के दौरे को लेकर डी एम एवं एस एस पी ने पतंजलि का निरीक्षण किया

2नवंबर को महामहिम का पतंजलि वि वि में आने का कार्यक्रम

 

पतंजलि योगपीठ के विश्वविधालय में 02 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रशासनिक अमले के साथ पहुॅचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हैलीपेड के पास लगे लाइटिंग पोल्स पर फ्लैग्स लगाने, हैली लैडिंग हेतु सभी सुरक्षात्मक दृष्टि सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु सभी व्यवस्थाएं चैक करने तथा बैक-अप प्लान का भी गहनता से परीक्षण करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता विद्युत को दिये। उन्होंने सेफ हाउस, वीवीआईपी के रूकने हेतु स्थान, कार्यक्रम स्थल, यात्रा मार्ग, अस्थाई चिकित्सालय, एनआईसी कक्ष सहित विभिन्न स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न व्यक्तियों का सत्यापन किया जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहराए, सपी सिटी पंकज गैरोला, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, सीएमओ डॉ.आरके सिंह, रजिस्ट्रार निर्विकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us