
हरिद्वार 14अप्रैल। एक ओर हमारी सेना पाक मोर्चे पर दुश्मन को धूल चटाने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना में तैनात मेजर सौरभ जो गुजरात में गांधीनगर में तैनात हैं उनका निवास जनपद की कोतवाली रानीपुर के सुमन नगर में स्थित है यहां के आस पास रहने वालों ने मेजर की पत्नी निधि एवं खुद सौरभ पर हमला कर दिया था। मेजर सौरभ को चेहरे पर धारदार अज्ञात हथियार के लगने से घायल हो गए थे। बताया गया है कि मेडिकल में चोट लगने से आठ टांके लगाए गए हैं। इस घटना की रिपोर्ट करवाई गई है। रानीपुर कोतवाली इंचार्ज कमल मोहन भंडारी के अनुसार मामले की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि जहां भारत में लोग सेना के समर्थन में बोल रहे हैं। यहां स्थिति खराब लग रही है मेजर सौरभ पर हमला करने वाले लोगों के मन में मेजर उनकी पत्नी पर हमले को लेकर बड़ा रोष है जहाँ हमें अपनी सेना को समर्थन र करना चाहिए था ये क्या पीटना धारदार हथियार से घायल करने वालो पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।



