

हरिद्वार। भीमगोड़ा काली मंदिर के पास मनसा देवी शिवालिक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर गिर गया।
रेलवे सुरंग के समीप रेलवे ट्रैक को रेलवे प्रशासन द्वारा पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है मलवा हटाने का काम रेलवे प्रशासन द्वारा शुरु कर दिया गया है। मौके पर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हैं। हरिद्वार स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेनों के संचालन को मलवा हटाने के बाद जल्द शुरू कर दिया जाएगा।



