
हरिद्वार। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से राज्य के सभी क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है इसी कारण गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 294मीटर पर आ गया है। सिंचाई विभाग यू पी एवं जिला प्रशासन द्वारा निचले इलाकों को बाढ़ के खतरे की चेतावनी देते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है।



