Blogअपराधपुलिस बुक

अपहरण एवं फिरौती मांगने के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया, दो गिरफ्तार

क्राइम पेट्रोल देखने के बाद आरोपी ने अपहरण और हत्या की साजिश रची गई

हरिद्वार। जनपद पुलिस ने अपहरण एवं फिरौती मांगने के एक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपहरणकर्ता ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। आरोपी दर्जी का काम करता है और मृतक की दुकान में किरायेदार है।बताया गया है कि पैसों की जरूरत के चलते और दो महीने तक क्राइम पेट्रोल देखने के बाद आरोपी ने अपहरण और हत्या की साजिश रची थी।रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि नसीर निवासी बेडपुर थाना पिरान कलियर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका 19 वर्षीय पुत्र अनवर 6 सितंबर को लापता हो गया था। उसके मोबाइल फोन से लापता युवक के बहनोई के पास कॉल आई थी, जिसमें फोन करने वाले ने अनवर को छोड़ने के बदले 25 लाख की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में गठित की गई पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान परिजनों पर फिर से फिरौती की कॉल आई। पुलिस में घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

बताया गया है कि मुख्य आरोपी मृतक की दुकान में किरायेदार है और दर्जी का काम करता है, इसके साथ ही एक पैर से वह दिव्यांग  है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे पैसों की सख्त जरूरत थी, और उसे मालूम था कि दुकान के स्वामी के पास बहुत दौलत  है। उसने  पुलिस को बताया कि उसके द्वारा दुकान स्वामी के पुत्र के अपहरण की योजना बनाई गई , इसके बाद और दुकान स्वामी के पुत्र  से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी। अपहरण के प्लान के लिए उसने लगातार दो महीने तक टी वी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखा था। जिसके बाद बनाई योजना के अनुसार उसने अनवर से ही नींद की गोलियां मंगवाई और फिर मौका देखकर 6 सितंबर को उसे चाय में गोलियां मिलाकर पिला दी, उसने बताया कि जब अनवर बेहोश हो गया तो  अपने एक साथी के साथ अनवर की गला दबाकर हत्या कर दी ।  इसके बाद  शव को बोरी में भरकर उसे ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर लेकर अकेला ही चल दिया।बताया गया है रास्ते में बाईक के टायर में पंचर होने पर आरोपी ने अपने साथी को बुलाया, दोनों ने ई रिक्शा का इंतजाम किया और शव को नहर में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपियों ने हरिद्वार फिरौती के लिए मृतक के जीजा को फोन किया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के शव की तलाश नहर में की जा रही है।पकड़े गए आरोपियों के नाम  अमजद पुत्र सफीक निवासी मुकर्बपुर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 33 वर्ष व फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन निवासी मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष बताये गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, ई-रिक्शा, मृतक का मोबाईल फोन व शव ले जाने के लिए प्रयुक्त बोरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस शव की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us