Blog

राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा, 4अन्य गिरफ्तार पत्नी निकली हत्यारिन

सुपारी देकर हत्या करवाई थी, शिलांग में हत्या करने की साजिश रची गई

अपराध ब्यूरो। 17दिनों से लापता इंदौर मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी एवं सोनम के शिलांग मेघालय से लापता होने की खबर आई जो गत 2जून को राजा रघुवंशी के मेघालय में खाई से शव मिलने एवं सोनम के गायब होने पर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। लेकिन आज सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर हाई वे पर चाय के ढाबे पर सोनम अचानक पहुंच पुलिस सहायता मांगने लगी। सोनम ने गाजीपुर पुलिस को शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या करने की बात कबूल ली है साथ ही राज कुशवाहा जो सोनम का आशिक एवं तीन लोगों के साथ इस कांड को करने का खुलासा किया। मेघालय पुलिस ने पहुंच सोनम को साथ लेकर जायेगी साथ ही इंदौर पुलिस ने भी चारो को गिरफ्तार कर लिया है। जो मेघालय पुलिस को सौंप दिए जाएंगे। मेघालय पुलिस पूरी तरह साजिश में सोनम को ही शामिल मान भाड़े के हत्यारों से राजा रघुवंशी की हत्या करवाई।पिछले महीने 11मई को ही दोनों के परिवारों में हसी खुशी से विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ था। पता चलता है कि अपने से छोटे राज कुशवाहा से दिल लगा चुकी थी जो सोनम के पिता के ऑफिस में काम करता था। राजा रघुवंशी की मां ने बताया कि सोनम ने ही शिलांग मेघालय का कार्यक्रम बनाया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us