Blog

इस शिक्षण संस्थान की छात्रा से साइबर ठगी हुई

राजधानी के ग्राफिक एरा डिम्ड वि वि के बी टेक तृतीय वर्ष की छात्रा है

देहरादून। साइबर ठगी का शिकार हुई एक छात्रा द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रदेश के नामी शिक्षण संस्थान ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बी.टेक तृतीय वर्ष की छात्रा रूपदीप कौर मंगट, निवासी अफजलगढ़ (बिजनौर) ने थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर देते हुए बताया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई है।

थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि अज्ञात ठग ने उसका गूगल अकाउंट और पेटीएम हैक कर लिया है। उसके खातों में जमा पूरी रकम निकाल ली गई है और पेटीएम अपने आप लॉग आउट हो गया। छात्रा ने बताया कि ठग से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन बार-बार बदलने के बावजूद भी कॉल रिसीव नहीं हुआ है।

थाने में की गई शिकायत में दो मोबाइल नंबर , 9263548044 एवं 9204424742 का उल्लेख करते हुए आशंका जताई है कि इन्हीं दो नंबरों से छात्रा के एकाउंट से ठगी की गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले को साइबर सेल को दे दिया  है जिसमें मामला खुलने की संभावनाएं प्रबल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us