Blogपॉलिटिकल तड़का

कांग्रेस का होली मिलन समारोह 1 मार्च को

मध्य हरिद्वार स्थित बेंकट हॉल में होगा भव्य होली मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के कार्यालय पर आयोजित बैठक में 1 मार्च को मध्य हरिद्वार स्थित बेंकट हॉल में भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि होली पर्व भाईचारा व आपसी मेलजोल बढ़ाने का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि हिंदू संस्कृति में मनाए जाने वाले सभी पर्व एकता, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। सभी मिलकर होली का पर्व मनाएं और देश की एकता अखंडता बनाए रखने में सहयोग करते हुए जात पात व धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों को जवाब दें। विकास चंद्रा एवं आशु भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के होली मिलन समारोह में सभी युवा नेता और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में भगवती प्रसाद सेमवाल, डा.दिनेश पुंडीर, सागर बेनीवाल, अनंत पांडे, उदित विद्याकुल, मुन्ना मास्टर, उज्जवल वालिया, रजत त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us