Blog
कप्तान ने दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर मामले की जांच के निर्देश एडिशनल एसपी को दिए
मामला यू पी का है

लखनऊ 27मई। उत्तर प्रदेश की पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर लेकिन भदोही पुलिस में कौन सी नियत से काम कर रहे दो दरोगा जी लोगों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत लेते दिख रहे हैं। जब दरोगा जी लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एस पी ने दोनों दरोगाओ को तत्काल निलंबित कर दिया है। ये मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है, जहां पुलिस विभाग की छवि पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब भदोही कोतवाली में तैनात दो सब इंस्पेक्टर का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी।
एक वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर दिलशाद खान और सुभाष एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलशाद खान के हाथ में एक नोट है और वह व्यक्ति से एक और नोट की मांग कर रहा है। इसके बाद वही व्यक्ति सब इंस्पेक्टर सुभाष को भी एक नोट देता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह रिश्वत एक जमीनी विवाद को सुलझाने के एवज में ली जा रही थी।



