
देहरादून। ब्यूरो। आज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में आज कुल 6 प्रस्ताव पारित हुए हैं जिन्हें सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट को ब्रीफ किया।
*कृषि और कृषि कल्याण विभाग में 46 पद सृजित किए गए। *हाईकोर्ट के निर्देशानुसार बागेश्वर में खनन को लेकर बढ़ाया जाए निरिक्षण, जिसके तहत 18 पद बढ़ाये गए। *उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिसिमन 2012 के तहत आसान बैराज से भट्टा फाल तक बाढ़ को रोकने के लिए 5 निर्माण कार्यों को मंज़ूरी,
*आबकरी अधिनियम के तहत महिला एवं बाल विकास को दिया जाने वाले 1 प्रतिशत सेस को इस्तेमाल करने के लिए नियम को मंजूरी दी गई है।



