
हरिद्वार।राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्तिथ प्रदेश कार्यालय पर भाजपा का धन्यवाद व स्वागत समारोह का आयोजना किया गया कार्यकर्ता ने अपने व्यापार मंडल से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा में पद मिलने पर आतिश बाजी ढोल और
पुष्प वर्षा और मालाओ से भव्य स्वागत किया
इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ ले कर चलती है इस लिए निरंतर प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार वापसी कर रही है चौधरी ने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास में राष्ट्रीय व्यापार मंडल हमेशा सरकार के साथ खड़ा है और ये देश भक्त व्यापारियों का संगठन है जो राष्ट हिट पहले रखता है
प्रदेश सह संयोजक स्वयं सहायता समूह सरिता त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने जिस विश्वास के साथ हमको जिम्मेदारी प्रदान की है हम उस पर पूरी तरह से खड़ा उतारने के लिए कार्य करेगे और आज देश हित में भाजपा का सरकार में रहना अति आवश्यक है देश को उन्नति व विकास के मार्ग पर चलने के लिए भाजपा की सरकार की पुनः पुनः वापसी अति आवश्यक है हमारा व्यापार मंडल भी राष्ट हित के लिए हमेशा तत्पर रहता है
जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा पुष्पेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा व्यापारी किसान मजदूर सहित हर वर्ग को साथ ले कर चलती है भाजपा का जो नारा है सब का साथ सब का विकास को हम भी और आगे बढ़ायेंगे और संगठन के आदेश से सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगे
जिला सदस्य किसान मोर्चा नरेन्द्र चौहान ने कहा कि भाजपा संगठन जो आदेश करेगे हम उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेगे और आगामी चुनाव में पुनः प्रदेश में सरकार बन इसके लिए कार्य करेगे
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी विजय धीमान संजीव कुमार राज किरन संतोष यादव रिम्पी गर्ग बसंत कुमार अविनाश ठाकुर श्याम धीमान प्रवीण सक्सेना अरविंद कुमार रवीश कुमार अरविन्द चौहान नरेंद्र चौहान दीपक राणा ललित आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे



