Blogपॉलिटिकल तड़का

बाबू जगजीवन राम जी महान समाज सुधारक थे: मनोज सैनी

बाबू जगजीवन रामजी का 118 जन्मोत्सव समता दिवस के रूप में मनाया गया

हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार (अनु0 जाति विभाग) द्वारा ग्राम अलीपुर बहादराबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व रक्षा मंत्री कृषि मंत्री समाज कल्याण मंत्री एवं रेलवे मंत्री बाबू जगजीवन रामजी का 118 जन्मोत्सव समता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं तीर्थपाल रवि ने कहा की बाबूजी राम ने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए वह जेल भी गए, वह देश के उप प्रधानमंत्री और केंद्र में विभिन्न पदों पर मंत्री रहते हुए उन्होंने समाज और देश के लिए अपना बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोषित वंचित वर्ग के लोगों के लिए अपने विभागों में स्पेशल भर्ती कराई, जिससे इन वर्गों का सामाजिक और आर्थिक विकास हो सके। बाबू जगजीवन राम मां गंगा और संत रविदास के महान उपासक थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में बनारस और हरिद्वार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति की स्थापना की और समाज के लोगों के रात्रि विश्राम करने के लिए धर्मशाला को निर्माण कराया।

  1. पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत और मनोज सैनी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी महान समाज सुधारक थे,

    जिन्होंने शोषित वंचित वर्गों के लिए समय-समय पर इनके विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं मंत्री रहते हुए केंद्र में चलाई, 1971 की लड़ाई में बांग्लादेश को आजाद करने के लिए बाबू जगजीवन राम और इंदिरा गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैl उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता,
    इस अवसर पर तिलुराम प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सैनी, सतपाल सैनी, अजीत सिंह, विकास सिंह, वेदपाल सिंह, एडवोकेट पवन कुमार उर्फ पप्पू, बीपीएस तेजयान, श्रीमती पिंकी सिंह अध्यक्ष महिला मोर्चा, सीपी सिंह, अमित सिंघानिया, सत्यपाल सिंह, सीताराम अंबेडकर ब्रह्मानंद पूर्व प्रधान वीरेंद्र श्रमिक नितिन तेश्वर, संदीप कुमार चौहान, नफीस अहमद, बृजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!