
हरिद्वार। रविवार को मंशा देवी मंदिर सीढ़ीयों वाले रास्ते में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़ गयी है। ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक और घायल महिला ने दम तोड़ दिया।
रविवार की सुबह मंशा देवी मार्ग पर हुई भगदड़ में 8 लोगो की मौत हो गयी थी, जबकि 29 लोग घायल हो गए थे। आज एक और महिला ने उपचार के चलते एम्स में दम तोड़ दिया, जिससे मृतको की संख्या अब नौ हो गयी है। मृतक महिला का नाम फूलमती 55वर्ष,निवासी बाराबंकी( यू.पी )उम्र बतायी गयी है।




