Blogउत्तराखंडसंगठन

ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा तथा देश-प्रदेश में ब्राह्मणों के विरुद्ध वैमनस्य भावनाओं से लड़ना मुख्य उद्देश्य

हरिद्वार।देवभूमि उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा, जनपदीय ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद्, ब्राह्मण जागृति संस्था, परशुराम अखाड़ा के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा तथा देश-प्रदेश में समय-समय पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध हो रहे दुर्भावनापूर्ण एवं द्वेषपूर्ण कृत्यों का संगठित रूप से विरोध और समाधान करना रहा। बैठक में पं. पद्म प्रकाश शर्मा ; अधीर कौशिक, बालकृष्ण शास्त्री , अरूण कुमार शर्मा ; डॉ. अजय वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, संजय शर्मा, विजयेन्द्र पालीवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजीव शर्मा, विवेक कौशिक, शुभाशीष देवनाथ, ऋषी शर्मा, राजीव राय, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, शम्भू प्रसाद पंत, अमित कुमार शर्मा, सचिन पालीवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!