यहां चेकिंग में 125 किलो विस्फोटक मिलने से हड़कंप मचा गया
तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के निवासी है

खास खबर:# देहरादून ।जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विकासनगर क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग में 125 किलो विस्फोटक मिलने से हड़कंप मचा गया । सूत्रों के अनुसार पुलिस ने
इस मामले में अभी तक हिमाचल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि यह विस्फोटक त्यूणी पुलिस द्वारा एक ऑल्टो कार की चेकिंग के दौरान बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस विभाग की टीम तहकीकात में जुटी हुई है।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले के त्यूनी थाने की पुलिस शुक्रवार को चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान जब पुलिस कर्मियों ने हिमाचल नंबर की एक कार वाहन संख्या एचपी 09 सी 9788 की चेकिंग की तो उसमें से 5 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 किलो बरामद हुआ। इस संबंध में जब पुलिस ने वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ की तो वे विस्फोटक पदार्थ संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
आपको बता दें कि पुलिस ने रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष, रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष एवं सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष को मय वाहन गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है वाहन से 05 पेटी विस्फोटक पदार्थ के साथ ही 02 डब्बे टोपी डेटोनेटर, 01 रोल लाल रंग की तार और 01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती मिला है।



