Blog

जिला बार ने दुष्कर्म के आरोपी वकील की सदस्यता निरस्त की

वकील पर धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप

हरिद्वार 05अप्रैल। आज जिला बार एसोसियेशन ने अपने एक सदस्य पर दुष्कर्म एवं गंभीर मामला धर्म परिवर्तन कराने का आरोप देखते हुए कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से वकील साहब की सदस्यता निरस्त कर दी है। साथ ही बैठक में वकील साहब के चैंबर को अधिग्रहण करने का प्रस्ताव पास कर दिया है।

जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष नमित शर्मा ने बताया कि बार सदस्य के ऊपर लगे आरोपों को लेकर सदस्यों ने बैठक बुलाने को कहा था जिसमें सदस्य पर गंभीर आरोपों से एसोशिएशन के ऊपर  भी बचाव करने का किसी तरह का अनावश्यक आरोप ना लगे कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि बार में कोई सदस्य किसी गम्भीर अपराधिक मामले में पाया जाता है तो उस पर भी ये ही कार्यवाही की जाएगी।शर्मा ने कहा कि यदि वकील साहब इस आरोप से बरी होते हैं तो उनकी सदस्यता फिर से बरकरार हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us