Blog
अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां हर की पौड़ी ब्रह्मकुण्ड में प्रवाहित
हरिद्वार/12अप्रैल,2025/आज सुबह हर की पौड़ी ब्रह्मकुण्ड में फिल्म अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां वैदिक विधान पूर्वक गंगा में प्रवाहित कर दी गई। मनोज कुमार के परिजन पुत्र कुणाल, विशाल गोस्वामी हरिद्वार पहुंचे यहां गंगा जी में परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित विवेक शर्मा ख्याली के एवं कन्हैया मल द्वारा अस्थि विसर्जन कार्यक्रम करवाया एवं परिवार का नाम बही में लिखवाया। मनोज कुमार का पैतृक गृह क्षेत्र पंजाब रहा था।मनोज कुमार को तीर्थ पुरोहित समाज ने भी श्रद्धांजलि दी।



