Blogप्रशासनस्वास्थ्य

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार द्वारा “एक पेड़ मां के नाम”

जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए, वृक्षारोपण सबसे करगार उपाय : संजय पंवार

हरिद्वार, 18 जुलाई: हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” शीर्षक के साथ, विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । इसी के अंतर्गत बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग ने केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर, उपनगरी स्थित बैरियर नम्बर – 05 के निकट एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में, नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी श्री संजय पंवार तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमाडेंट श्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में, बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा 1034 पेड़ लगाए गए ।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री संजय पंवार ने कहा कि यह मात्र एक वृक्षारोपण अभियान नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य आम जन मानस में प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता का बीजारोपण करना भी है । उन्होंने कहा कि दिनों-दिन बढ़ते जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए, वृक्षारोपण सबसे करगार उपाय है । श्री विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है । पर्यावरण के प्रति सीआईएसएफ की प्रतिबद्धता को बताते हुए उन्होंने कहा कि इन हरित पहलों के माध्यम से, हम पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं ।

उल्लेखनीय है कि हरेला के दिन बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार के नेतृत्व में, 326 पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई   थी । इस अभियान के अंतर्गत बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों आदि द्वारा लगभग 3000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इनमें नीम, गुलमोहर, शहतूत, आंवला, कदम्ब, करंज (पापड़ी) आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल हैं ।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा, लगाए गए पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण हेतु दूसरों को प्रेरित करने की शपथ के साथ हुआ । इस अवसर पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट श्री एस. एस. धाकड़, बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग से नवीन मांडा, विपुंज कुमार, अखिलेश कुमार, विनीत कुमार, जितेंद्र सिंह, धीरज भट्ट, रुपेंद्र कुमार तथा बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के जवान व बीएचईएल कर्मी आदि उपस्थित थे ।

Show quoted text

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us