Blogउत्तराखंडदेहारादूनपॉलिटिकल तड़कासंगठन

एकांत गोयल के भाजपा निष्कासन के संबंध में पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष रखा पक्ष

पार्षद के लिए गंगानगर कालोनी वासियों का समर्थन

 

ऋषिकेश। भाजपा द्वारा एकांत गोयल के निष्कासन के संबंध में भाजपा पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने बुधवार को ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर पूरे प्रकरण को लेकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को प्रकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए अपनी बात रखी। इस अवसर पर गंगानगर परिवार के बड़ी संख्या में सम्मानित साथी उपस्थित रहे और उन्होंने पार्षद के प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।

समर्थकों की भारी मौजूदगी के बीच पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने कहा कि साथियों का सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के हित और विश्वास के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेंगी।

इस दौरान समर्थकों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रति अपना समर्थन जताया। बैठक को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एकजुटता के रूप में भी देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!