
मुस्कान फाउंडेशन ने किया समाज सेवियों और डॉक्टरों का सम्मान,
हरिद्वार।( संवाददाता)।सामाजिक संस्था मुस्कान फाऊंडेशन द्वारा शहर के चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाए गए दर्जाधारी मंत्री का सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुस्कान फाऊंडेशन की अध्यक्ष समाजसेविका नेहा मलिक द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम को उत्तराखंड सरकार द्वारा दर्जाधारी मंत्री बनाए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।उन्हें अंगवस्त्र, पगड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसी क्रम में करण मल्होत्रा को पंजाबी महासभा उत्तराखंड का प्रांतीय अध्यक्ष बनाने पर सम्मानित किया गया और डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर जानी-मानी चिकित्सका डॉ संध्या शर्मा, मधुमेह चिकित्सा के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं विशेषज्ञ डॉक्टर एम एस सिंघल, जाने-माने पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर रविकांत शर्मा,डॉ अलका सिंघल,डॉ स्वीकृति सिंह,डॉ राहुल वैद्य,डॉ संख्या शर्मा को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर समाजसेवी अविनाश ओहरी, जगदीश लाल पाहवा, ग्रीन मैन विजयपाल सिंह बघेल, प्रमोद कुमार शर्मा,योगाचार्य रजनीश कुमार, लेखिका डॉ राधिका नागरथ,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष और दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि उनको सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका भी इमानदारी से निर्वहन करेंगे और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं और बढ़ाई जाएगी। डॉक्टर संध्या शर्मा ने कहा कि चिकित्सकों को निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करनी चाहिए। डॉक्टर एम. एस.सिंघल ने कहा कि हर साल एक जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। डॉक्टरों को अपने चिकित्सा के धर्म को ईमानदारी से निभाना चाहिए। मुस्कान फाऊंडेशन की अध्यक्ष नेहा मलिक ने कहा कि हमारी संस्था ने इस साल समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाज के प्रहरियों और चिकित्सकों को सम्मानित करने का फैसला लिया है और यह आयोजन करके हमें गर्व है और चिकित्सक भगवान के समान होते हैं।
विवेक मोंगा,ललित मिगलानी,कामिनी सदाना,पूनम शर्मा,भाविका शर्मा,देवांश शर्मा,वीरेंद्र,सुकीर्ति,
दिशा अग्रवाल,सिद्धार्थ,हेमन्ती,
दीक्षा आदि उपस्थित थे।



