Blogपॉलिटिकल तड़का

आज भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया: आलोक शर्मा

ऑपरेशन सिंदूर में हमारे 6 जवान भी शहीद हुएजिसे सरकार ने छिपाया था: शर्मा

हरिद्वार। राम मंदिर चंदा चोरी मामले व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मोदी सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवानों की शहादत का सच देश

से छिपाने व राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में मुख्य आरोपियों कि बचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन के नाम पर चुनी गई भाजपा सरकार सनातनी नहीं धनातनी है,केवल धन इकठ्ठा करना ही इनका धर्म है। कहा कि आज आरएसएस के पास इतना पैसा कहा से आ रहा है जो हर शहर में इनकी बड़ी बड़ी बिल्डिंगे कार्यालय बन रहे है ऐसे कौन से कारखाने चल रहे है। यह सवाल ना कोई पूछने वाला है और ना ही बताने वाला।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया। भाजपा शासित राज्यों में हुए घोटालों पर एसआईटी की जांचों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सच छिपाने के लिए एसआईटी एसआईटी का खेल खेल रही है, आज तक किसी भी एसआईटी की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई। उन्होंने खुद को उत्तराखंड से जोड़ते हुए कहा कि आज तक अंकिता भंडारी मामले में एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। न्याय व जांच के नाम पर यह कैसा खेल खेला जा रहा है?

आलोक शर्मा ने कहा कि उन्हें नेशनल वार मेमोरियल में शहीदों के नाम सामने आने के बाद पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे 6 जवान भी शहीद हुए। कहा कि बड़े शर्म व दुख की बात है कि मोदी सरकार द्वारा इस घटना को पूरे देश से छिपाया गया, जबकि संसद में राजनाथ ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारा एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का झूठा दंभ भरती है जबकि इनका राष्ट्रवाद पांखड़ है। उन्होंने मोदी के 56 इंच सीने वाली बात पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा डरपोक प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हो।

प्रेस वार्ता के अंत में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सभी 6 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन रखा गया।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, बीएस तेजियान, शिवालिक नगर अध्यक्ष मोहन राणा, विकास चंद्रा, कैलाश प्रधान, उदित विद्याकुल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!