Blogउत्तराखंडशिक्षास्पोर्ट्स

डीपीएस दौलतपुर में द्वितीय अखिल भारतीय अंतर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन*

अखिल भारतीय अंतर विद्यालय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026’ का शानदार आयोजन

 

हरिद्वार।डीपीएस दौलतपुर में दिनांक 9 व 10 मई 2026 को खेलों स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘अखिल भारतीय अंतर विद्यालय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026’ का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक स्केटर्स ने अपनी गति और संतुलन का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र कुमार बल्याण अध्यक्ष (खेल विभाग इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार) व डॉ. तनु अनेजा बनर्जी (एक दूरदर्शी शिक्षाविद्, अकादमिक नेता, शोधकर्ता) साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव और प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई।

प्रतियोगिता के पहले दिन 4 से 16 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों के बीच 500 मीटर दौड़ विभिन्न श्रेणियों (क्वाड, इनलाइन, और एडजस्टेबल) में मुकाबले हुए। नन्हे स्केटर्स ने अपनी तेज गति और शानदार संतुलन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली, जयपुर, आगरा, केरला, राजस्थान आदि की टीमों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के प्रतिभाशाली स्केटर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए युवा खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

अंडर-16 प्रोफेशनल इनलाइन- बालिका वर्ग में वांटेज हॉल गर्ल स्कूल की स्टेजाइन, एसटी एंड्रयूज वर्ल्ड स्कूल की भव्या, वांटेज हॉल की मैत्री नेगी, एवं एसटी जीएस विद्यालय की आरना पाण्डेय, अरि सिंह ने प्रथम स्थान एवं बालक वर्ग में नेहरू विद्या मंदिर विद्यालय के नैतिक एवं माउंट फोर्ट एकेडमी के सिद्धांत गैरोल, कार्तिक सैनी ने 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। अंडर 16 क्वॉड इनलाइन- बालक वर्ग में लुईस, दिव्यांश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर -16 एडजस्टेबल बालक वर्ग में सिद्धांत डीपीएस दौलतपुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

जीत का सिलसिला जारी रखते हुए डीपीएस दौलतपुर विद्यालय के नक्ष गुप्ता, ने अंडर-14, प्रोफेशनल इनलाइन- बालक वर्ग में 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अंडर 14 क्वॉड इनलाइन- बालिका वर्ग में बीगल स्कॉलर की समृद्धि, वांटेज हॉल विद्यालय की श्रेष्ठा, बीएमएल मुंजियाल के अथर्व त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंडर-12 प्रोफेशनल इनलाइन के बालक वर्ग में डीपीएस दौलतपुर विद्यालय के राव हैदर, रूद्र पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि बालिका वर्ग में से शांति इंटरनेशनल स्कूल कृतिका मालिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-12 इनलाइन बालिका वर्ग में डीपीएस दौलतपुर की काव्या सिंह, हरिद्वार रोलर स्केटिंग एकेडमी की अनन्या सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। (अंडर-12 क्वॉड) एचआरएसए विद्यालय के अबीर अग्रवाल ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी छाप छोड़ी। दक्ष सैनी डीपीएस दौलतपुर, अंडर-10 एडजस्टेबल बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में मंजुषा गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-10 इनलाइन बालिका वर्ग में प्रिशा नेगी, बृंदा डीपीएस रानीपुर विद्यालय की छात्रा ने 500 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल जबकि बालक वर्ग में डीपीएस दौलतपुर विद्यालय के अर्जुन यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। (अंडर-10 प्रोफेशनल इनलाइन) में बालिका वर्ग में एसटी पैट्रिक्स एकेडमी की गौरी शर्मा, एसटी जोसफ एकेडमी की मान्या नेगी स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर 10 क्वॉड इनलाइन- बालक वर्ग में नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल के श्रवण ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एवं बालिका वर्ग में पीएम श्री के वी ई की आराध्या कुंजयाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया अंडर-8 इनलाइन बालिका वर्ग डीएस की एकैसा अंडर 8 क्वॉड इनलाइन- बालक वर्ग में माउंट लिट्रा जी के भौमिक , दुर्वेश ने स्वर्ण पदक जीता (अंडर-6 प्रोफेशनल इनलाइन) बालिका वर्ग में भाग्याश्री बालक वर्ग में अभिजीत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।जबकि अंडर 6 इनलाइन- बालक वर्ग में अविराज वशिष्ठ, विवान जोशी अंडर-06 क्वॉड में सेंट मेरी स्कूल के श्रवण, डी ए वी हरिद्वार के अनंत सिंह एवं बालिका वर्ग में स्टी एंड्रयू वर्ल्ड स्कूल की तिस्ता, गति ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

दूसरे दिन 300 मीटर दौड़ में अंडर 6 क्वॉड- बालक वर्ग में सात्विक बालिका वर्ग में गति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-6 प्रोफेशनल इनलाइन) बालक वर्ग में अविराज, विवान एवं बालिका वर्ग में राधिका वत्स ने स्वर्ण पदक हासिल किया।अंडर-8 प्रोफेशनल इनलाइन) बालिका वर्ग एकैसा बटाला एवं बालक वर्ग में अभिजीत शर्मा , आशुतोष पांडेय अंडर-8 क्वॉड- बालक वर्ग में भौमिक बालिका वर्ग में तिस्ता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।अंडर-8 एडजस्टेबल बालक वर्ग शिवन्या गुप्ता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि इनलाइन में मान्या नेगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंडर-10 प्रोफेशनल इनलाइन बालक वर्ग मंजूषा जबकि बालक वर्ग में यश, अद्वित, विराज परमार विजेता रहे।

अंडर-10 प्रोफेशनल इनलाइन बालिका वर्ग में स्टेनजइंडॉलकर , गौरी शर्मा, एवं अंडर -10 क्वॉड में बालिका वर्ग में आराध्या उनियाल बालक वर्ग में आदित्य अंडर-10 इनलाइन बालिका वर्ग में गौरी शर्मा अंडर -12 क्वॉड बालक वर्ग में अबीर अंडर- 12 इनलाइन बालिका वर्ग में काव्या सिंह, बृंदा, काव्या वत्स रही अंडर -12 प्रोफेशनल इनलाइन बालक वर्ग में रूद्र पटेल, शार्विल पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर 14 प्रोफेशनल इनलाइन में सिद्धांत गैरोला अंडर 14 क्वॉड में श्रेष्ठ अथर्व त्रिपाठी (अंडर 14 इनलाइन) नक्श , हैदर अली अंडर 16 प्रोफेशनल इनलाइन बालिका वर्ग में मैत्री, आरना, स्टेनजइंडॉलकर जबकि अंडर 16 इनलाइन बालक वर्ग में कार्तिक सैनी आरव, दिव्यांश जोशी, लैविश ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्रिप्टो स्केट्स एकेडमी देहरादून, द्वितीय हरिद्वार रोलर स्केटिंग एकेडमी , तृतीय स्थान लोकल तेजल न्यू फ्लाइंग स्केटिंग एकेडमी सोनीपत हरियाणा ने हासिल किया। अंत में सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डीपीएस दौलतपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव एवं विद्यालय प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल ने इस सराहनीय उपलब्धि पर कोच संजीत सिंह नेगी और छात्रों को बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!