Blogअतिक्रमणऔचक निरीक्षणप्रशासन

अतिक्रमण अभियान के दौरान 150 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया तथा 5 घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने और जब्त किए

चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज भी चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

 

 

हरिद्वार।

चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उनके नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ,इस दौरान लगभग 150 अतिक्रमणों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर 05 सिलेंडर जब्त किए गए तथा गंदगी फैलाने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!