Blogदेहारादूनस्पोर्ट्स

डीपीएस दौलतपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रोलर स्केटिंग में जीते पदक

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 43वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन

*हरिद्वार | डीपीएस दौलतपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रोलर स्केटिंग में जीते पदक*

डीपीएस दौलतपुर, हरिद्वार के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय के विद्यार्थियों ने 26 अप्रैल (रविवार) को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 43वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्रों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का शानदार परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में रचित गुप्ता (14 वर्ष से अधिक, इनलाइन कैटेगरी – बालक) ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अद्वित पंवार (10 वर्ष से कम, इनलाइन कैटेगरी – बालक) ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इसके अलावा नक्ष गुप्ता (14 वर्ष से कम, इनलाइन कैटेगरी – बालक), आद्रिका सिंह (12 वर्ष से कम, इनलाइन कैटेगरी – बालिका), दक्ष सैनी (9 वर्ष से कम, एडजस्टेबल कैटेगरी – बालक) तथा सिद्धांत (14 वर्ष से अधिक, इनलाइन कैटेगरी) ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि का श्रेय टीम कोच श्री संजीत सिंह नेगी को भी दिया गया, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों को इस सफलता तक पहुंचाया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!