Blogउत्तराखंडशिक्षा

राज्य में इस वर्ष हाई स्कूल में 92.10एवं इंटरमीडिएट का 85.11%रिजल्ट रहा

गत वर्ष की तरह इस बार भी बढ़िया परिणामों पर शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों, अध्यापकों सहित अभिभावकों को दी बधाई

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम आज परिषद मुख्यालय रामनगर में घोषित कर दिया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आधिकारिक रूप से परीक्षाफल जारी किया।

जारी परिणाम के अनुसार हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। शिक्षा मंत्री रावत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए असफल विद्यार्थियों से धैर्य बनाए रखने और अगले साल बेहतर मेहनत कर सफल होने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!