
कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून के संस्कृत विभाग द्वारा दिनाङ्क 27 फरवरी 2026 को वासन्तिकम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्याह्न 12 बजे आरम्भ होकर 2 बजे तक चला। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम संस्कृत भाषा में किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ वेद के मन्त्र से हुआ। तदनन्तर शिवताण्डव स्तोत्र की तर्ज पर विभागस्थ ड़ॉ सुनीति आर्या द्वारा रचित लौकिक मङ्गलाचरण एव विभिन्न प्रदेशों के लोकगीत हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छावा मूवी पर आधारित सिंह शावकः नाटिका का मंचन रहा। विभिन्न विभागों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत पंजाब, हरियाणा उत्तराखण्ड बिहार आदि राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किये गये। परिसर के सभी संकायों से उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने प्रत्येक कार्य़क्रम का पूर्ण आनन्द लिया। कार्यक्रम का संचालन विभागीय शोधच्छात्रा ऋतु एवं सोनिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने डॉ प्राची आर्या एवं सोनिया आदि विभागीय सभी छात्राओं का सहयोग रहा। परिसर की समन्वयिका प्रों हेमन् पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विभागीय सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन रंगोत्सव होली की शुभकामनाओं के साथ किया गया।



