
हरिद्वार।
भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता की अध्यक्षता में आज केंद्र द्वारा पारित बजट को महिला चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम बोंगला में स्वयं सहायता समूह की बहनों के बीच महिलाओं के हित के मुख्य बिंदुओं को केंद्रित कर स्वयं सहायता समूह की बहनों को अवगत कराया गया l जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आई महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती कविता शाह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है l जिसमें महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए विशेष प्रयास किये गये है l
बजट को लेकर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रीति गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ साथ महिलाओं को सशक्तिकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है और महिलाओं को कैसे सशक्त बनाया जाये इसको ध्यान में रखते हुए इस बार का बजट प्रस्तुत किया गया है l
साथ ही साथ महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीता चमोली ने कहा कि महिलाओं के साथ साथ ही प्रत्येक वर्ग के हित मात्र भाजपा में ही सुरक्षित है l
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान ने कहा कि गत दिवस में जो बजट प्रस्तुत हुआ है उसमें देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है l
महिला चौपाल के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम सह संयोजक श्रीमती चित्रा शर्मा, निवर्तमान उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू शर्मा, स्वयं सहायता समूह की संचालिका श्रीमती मंजू देवी, संगीता चौधरी , उज्ज्वल चौधरी , शाहीन आदि उपस्थित रही l



