Blogउत्तराखंडप्रशासन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन देहरादून में 14मार्च को

ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में दायर नहीं हुये है एवं न्यायालयों में लम्बित निम्न वादों का निस्तारण किया जायेगा

हरिद्वार ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा *दिनांक 14 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से साय 05:00 बजे तक राज्य के मा. उच्च न्यायालय, समस्त जिला तथा अधीनस्थ न्यायालयों, राज्य के समस्त पारिवारिक न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, वाणिज्यिक न्यायालयों, राज्य एवं समस्त जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग तथा ऋण वसूली अधिकरण, देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्री-लिटिगेशन (ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में दायर नहीं हुये है) एवं न्यायालयों में लम्बित निम्न वादों का निस्तारण किया जायेगा। जिनमें फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, मोटर दुर्घटना दावा मामले, वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम सम्बन्धित मामले, भूमि अर्जन के मामले, दीवानी वाद, राजस्व और अन्य सहायक मामले,वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित मामले, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले, धन वसूली से सम्बन्धित मामले, लंबित आईपीआर मामले, उपभोक्ता मामले, किसी अर्ध न्यायिक प्राधिकरण के समक्ष अन्य मामले, मोटर वाहन अधिनियम के तहत शमनीय यातायात चालान, अन्य ऐसे मामले जो शुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके* का निस्तारण किया जायेगा।

जो भी व्यक्ति अपने वादों, मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करवाना चाहते हैं, वे सम्बन्धित न्यायालय में किसी भी कार्यदिवस में दिनांक 13 मार्च, 2026 तक स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अपने वादों को नियत करवाकर, इस अवसर का लाभ उठायें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल अथवा सम्बन्धित जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में सम्पर्क करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us