Blogशिक्षास्पोर्ट्स

राष्ट्रीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में डी.पी.एस. दौलतपुर, हरिद्वार के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अलीबाग, रायगढ़ (मुंबई) में इंडोर आर्चरी एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता

हरिद्वार। अलीबाग, रायगढ़ (मुंबई) में इंडोर आर्चरी एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में डी.पी.एस. दौलतपुर, हरिद्वार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 22 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल दो पदक प्राप्त किए। गर्ल्स अंडर-17 (रिकर्व वर्ग) में अंशुल ने रजत पदक तथा बॉयज़ अंडर-14 (कंपाउंड वर्ग) में आरव गिरी ने कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय प्रबंधक श्री विकास गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us