Blogस्पोर्ट्स

हरिद्वार-शहरी विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025-26 का आयोजन दिनांक 06 जनवरीसे 8जनवरी तक आयोजन गुरुकुल में

गुरुकुल कागड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के खेल मैदान (दयानन्द स्टेडियम) में होगा

 

हरिद्वार।क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि हरिद्वार-शहरी विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025-26 का आयोजन दिनांक 06 जनवरी, 2026 से 08 जनवरी, 2026 तक आयोजन स्थल गुरुकुल कागड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के खेल मैदान (दयानन्द स्टेडियम) हरिद्वार में किया जायेगा।

समस्त प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि खेल महाकुम्भ 2025-26 में आयोजित होनी वाली खेल प्रतियोगितायें, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा-झपट, वालीबॉल एवं पिटू का आयोजन सीधे विधानसभा स्तर पर किया जायेगा प्रतियोगिता आयोजन दिनांक 06 जनवरी 2026, को आयु वर्ग अण्डर-14 (बालक/बालिका वर्ग) एवं 07 जनवरी, 2026 को आयु वर्ग अण्डर-19 (बालिका/बालिका वर्ग) तथा 08 जनवरी, 2026 को लेखा कार्य हेतु आयोजित किया जायेगा।

इच्छुक प्रतिभागी निश्चित दिनांक को उक्त प्रतियोगिता स्थल पर समय प्रातः 09:00 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे ताकि खेलकूद प्रतियोगिता को ससमय आरम्भ किया जा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us