Blogउत्तराखंडप्रशासन

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर

 

 

 

हरिद्वार।  तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह सात दिन से निरंतर सफाई अभियान  चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है, सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

*धार्मिक स्थलों पर भी निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*
अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि चंडी देवी पैदल मार्ग एवं आस पास के क्षेत्र में चलाया गया सफाई अभियान।

*नगर पालिका द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
ईओ नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा अवगत कराया गया है कि रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय एवं जिलाधिकारी आवास के आसपास के क्षेत्रों में साथ ही मुख्य मार्गो पर चलाया गया सफाई अभियान।

*जल निगम द्वारा भी विभिन्न हैंडपंप के पास चलाया गया सफाई अभियान*
अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया है कि नारसन ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के 25 हैंडपंपों पर एवं आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई का अभियान चलाया गया।

*शहीद स्मारक की भी की गई सफाई*
सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि धनौरी मार्ग पर स्वयं एवं स्थानीय युवक द्वारा शहीद स्मारक स्थल की साफ सफाई की गई।

*युवक मंगल दल द्वारा भी सफाई में किया जा रहा है सहयोग*
डीओ पीआरडी प्रमोद पांडे ने अवगत कराया है कि युवक मंगल दल द्वारा ग्राम डालूवाला कलां क्षेत्र में साफ सफाई का कार्य किया गया।

*खंड विकास अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में कराई जा रही है सफाई*
खंड विकास अधिकारी लक्सर ने अवगत कराया है कि ख़राजा लक्सर पर मार्ग के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाया गया।

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कार्य है कि बालावाली,कालसी क्षेत्रांतर्गत पर सफाई अभियान चलाया गया।

*राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि एनएचआई द्वारा आज तीन स्थाई और सफाई अभियान चलाया गया जिसमें ज्वालापुर,प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर एवं चंडी चौक से दीनदयाल पार्किंग के मध्य सफाई तथा दुधाधारी फ्लाई ओवर पर भी सफाई का कार्य कराया जा रहा है साथ ही हाईवे किनारे लगी अस्थाई फड़ एवं दुकानों को भी हटाया गया।

*प्रशासन की द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*
सचिव एचआरडीए मनीष कुमार ने अवगत कराया है कि हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत घाटों एवं पुलों से अतिक्रमण हटाया गया,लगभग 30 फेरी वालों का सामान जब्त किया गया तथा लगभग 150 फड़ को हटाया गया इसके साथ ही क्षेत्र में साफ सफाई का कार्य भी कराया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us