Blogअपराधऔचक निरीक्षणपुलिस बुक

(ध्यान दें)कप्तान के निर्देश पर ऑन लाइन डिलीवरी वालो के सत्यापन

पुलिस का शक ऑन लाइन सामान को देने वालो में हो सकते हैं अपराधी

(ध्यान दें)हरिद्वार। आजकल बाज़ार में ऑन लाइन सामान लेने का दौर चल रहा है। कंपनिया अपने सामान बांटने वाले लड़कों को उपभोक्ता के आवास पर लोकेशन के आधार पर भेज रही है जिसमें एक खतरा जो देश के कई शहरों में हो भी चुका है कि सामान डिलीवर करने वाला अपराध कर रहा है। ऐसे में जिले के कप्तान परमेंद्र सिंह द्वारा टीम बना कर सामानो को घर पर पहुंचाने वाली कंपनी ब्लिंकिट के सेंटर पर सत्यापन किया गया साथ ही कंपनी की यूनिफॉर्म एवं साथ में आई कार्ड लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य खाद्य एवं सामानों के साथ कुरियर कंपनियों में भी ये अभियान जारी रहेगा। पुलिस विभाग को ऐसी खबर है कि कुछ अपराध किस्म के लोग इसमें सक्रिय हैं इसी को लेकर ये सतर्कता अभियान अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चल रहा है जो कप्तान की सतर्क सोच को दिखा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us