Blogउत्तराखंडदेहारादूनशिक्षा

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में उपेक्षा से मुख्य शिक्षा अधिकारी का इस्तीफा

फ़रवरी 2025से अपर शिक्षा निदेशक पद रिक्ति का इंतजार देख लिया निर्णय: सेमवाल

देहरादून। राज्य शिक्षा विभाग में गत 8महीनों से निकली अपर शिक्षा निदेशक पद की रिक्ति पर कोई कार्यवाही न होने एवं पक्षपात से क्षुब्ध होकर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी  एस पी सेमवाल ने इस्तीफा दे दिया।

शिक्षा विभाग के सचिव रवि नाथ रमन को भेजे गए इस्तीफे में सेमवाल ने अपनी पीड़ा को पत्र में लिखते हुए लगभग 26वर्षों(1999) के कार्यों एवं कार्यवाहियों पर प्रकाश डालते हुए लिखा है कि विभाग में कई अधिकारियों ने समय से पहले प्रोन्नति ले ली है तो उन्हें पद अनुरूप योग्यता होने के बाद भी 8महीनों तक इंतजार करवा कर उनकी सेवा की अनदेखी कर उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब वो अपना इस्तीफा दे रहें हैं । सूत्रों से पता चला कि विभागीय मंत्री को अभी इस पत्र की जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us