Blogदिल्ली एनसीआरराष्ट्रीयशिक्षा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हरिद्वार की दिव्यांशी

मुख्यमंत्री, सांसदों एवं विधायकों ने दी दिव्यांशी को बधाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष चुनी गयी हरिद्वार की दिव्यांशी वर्मा
हरिद्वार, 20 सितम्बर। उपनगरी ज्वालापुर की दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कालेज के छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, राज्यमंत्री दीप्ती रावत सहित कई राजनेताओं, अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने दिव्यांशी वर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है। ज्वालापुर के पीठ बाजार निवासी दिव्यांशी वर्मा वरिष्ठ पत्रकार स्व.मधुकांत प्रेमी की पोती हैं। दिव्यांशी के पिता अवनीश प्रेमी भी पत्रकार हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us