Blogउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादूनप्रशासन
मोदी कल उत्तराखंड में, करेंगे बाढ़ क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर तैयारी का जायजा लेने पहुंचे

बड़ी खबर: देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, राज्य में आई आपदा क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक कर जायजा लेंगे।
राज्य सूचना विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया जाएगा बाद में राज्य सरकार एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉली ग्रांट एयर पोर्ट पर कल की तैयारीयो का जायजा लेते हुए अधिकारीयों को जरूरी निर्देश दिए।प्रधानमंत्री के दौरे से राज्य को आपदा मद में पैकेज की घोषणा मोदी जी द्वारा की जा सकती है।



