Blogउत्तराखंडदुर्घटनापुलिस बुकहादसा

टिहरी बस दुर्घटना में 2लोगों की मौत एवं 12घायल

विश्वनाथ बस सेवा की बस हरिद्वार जा रही थी

देहरादून। टिहरी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग खाड़ी के नगणी के पास विश्वनाथ सेवा की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे मेंचालक सहित दो लोगों की मौत हो गई एवं 12घायल हो गए।

आज सुबह 10बजे के लगभग टिहरी जिले के नगणी के पास राजमार्ग पर घुत्तू घनसाली से हरिद्वार जाते हुए विश्वनाथ बस सेवा की बस तीव्र मोड पर अनियंत्रित होने से पलट गई जिसमें चालक सहित दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि घटना में 12लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें कप्तान आयुष अग्रवाल ने कोतवाल दिलबर नेगी को आदेशित कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में 22 यात्री सवार बताए गए हैं। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us