Blogअपराधपुलिस बुक

पुलिस ने दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट प्रकरण का किया खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी में हुए घाटे को पूरा करने के लिए लूट की घटना बनाई थी

हरिद्वार।उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट प्रकरण का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई चैन, अंगूठी, एक चाकू, 03 लाख रुपये नगदी, 03  तमंचे और घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लूट की योजना बनाई थी। आरोपियों ने प्रॉपर्टी में नुकसान की भरपाई के लिए अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में अजीत पुत्र भंवर सिंह निवासी टिहरी विस्थापित गली नं0 4 नये पुल के पास कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, सोमपाल उर्फ छोटू पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम साल्हाखेडी थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर, नरेश पुत्र बीर सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर ककौडी थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ और विवेक पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम नागल थाना बड़ौत जिला बागपत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया है, जिसमें कई मामले शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काम किया और घटना के अनावरण के लिए कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन किया और 100 से अधिक संदिग्धों का सत्यापन किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us