डीपीएस दौलतपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ
डीपीएस दौलतपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन धुमधाम से किया गया

*
हरिद्वार।इस समारोह में विद्यालय के उच्च उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों अनन्या रावत (कक्षा 8) और अंशुल (कक्षा 11) की माताएँ श्रीमती ज्योत्सना रावत और श्रीमती अनुपमा गोस्वामी उपस्थित रहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव जी ने उनका स्वागत किया।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मधुर प्रार्थना गीत से हुई, जिससे
वातावरण में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को विशेष अलंकरण प्रदान किया गया।
मुख्यअतिथि द्वारा विद्यालय के छह हाउस
चिनाब,गंगा,झेलम,रावी,सतलुज व यमुना नदियों नामक हाउस से चिनाब हाउस के कप्तान भूमिका , उपकप्तान अनन्या ,गंगा हाउस से कप्तान आस्तिक व उपकप्तान शिवांगी ,झेलम हाउस से कप्तान अश्मित श्रीवास्तव व उपकप्तान अंशिका मिश्रा ,रावी हाउस से कप्तान आद्या चौहान व उपकप्तान आशी त्यागी ,सतलुज हाउस से कप्तान इशिका व उपकप्तान रिया , यमुना हाउस से कप्तान अलीशा सिंघल व उपकप्तान निकुंज चौहान इन सभी विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र परिषद को सम्मानित किया गया। विद्यालय का हेड बॉय माणिक्य जैन व हेड गर्ल आद्या शुक्ला, वाइस हेड बॉय श्रेयांश सारस्वत व वाइस हेड गर्ल वैष्णवी राणा ,स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय पर्व व कैप्टन गर्ल अंशुल, कल्चर सेक्रेटरी बॉय तनिष्क पुरी, गर्ल नव्या पुरी, अनुशासन प्रभारी निखिल व प्रिया चमोली , प्रेसिडेंट छात्र परिषद खगेश व वाइस प्रेसिडेंट छात्र परिषद योगिता कौशिक ,हेरीटेज क्लब की प्रेसिडेंट प्रगति, सेक्रेटरी नलिनिशा , अंग्रेजी क्लब प्रेसिडेंट वैष्णवी राणा व सेक्रेटरी अर्मिता , हिंदी क्लब प्रेसिडेंट अन्य जैन व सेक्रटरी आरुषि , हेल्थ एंड हाइजीन कमेटी प्रेसिडेंट उत्कृष्ट गौतम व सेक्रेटरी अक्षित शर्मा को सम्मानित किया गया।सभी छात्र परिषद व हाउस पदाधिकारियों ने शपथग्रहण की जिसमें उन्होनें अपने कर्तव्यों का पालन करने का वचन लिया।मुख्य अतिथि ने विद्यालय में हुए कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जी ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये पद न सिर्फ सम्मान का प्रतीक हैं, बल्कि इसमें विद्यालय व समाज के लिए अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा भी जुड़ी है। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ, और सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों के चेहरों पर उत्साह और प्रेरणा की झलक दिखी।



