Blogस्वास्थ्य

ओमकार लाइफ-लाईन हॉस्पिटल का शुभारंभ

गरीब लोगों के लिए भी विशेष छूट के साथ इलाज होगा: संतोष चौहान

हरिद्वार।सराय रोड पर स्थित नवनिर्मित ओमकार लाइफ लाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा पूर्व काबिना मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। नगर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर मोहित चौहान ने बताया की इस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। 40 बेड के इस अस्पताल में जनरल तथा प्राइवेट वार्ड की व्यवस्था की गई है इस अस्पताल में अत्यंत आधुनिक उपकरण तथा सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उत्तराखंड की पहली महिला आयोग अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। डॉ संतोष चौहान ने कहा यह हॉस्पिटल जहां नगर वासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा वहीं गरीब लोगों के लिए भी विशेष छूट के साथ इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल का उद्देश्य जनता की सेवा करना है इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान विधायक रवि बहादुर सिंह पूर्व मेयर अनीता शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us