
हरिद्वार । ज्वालापुर के प्रमुख बी सी ज्वेलर्स के यहां दो नेपाली नौकरानियों द्वारा परिवार को नशीला पदार्थ खिला घर से कीमती सामान उठाकर फरार हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के आर्य नगर संत मोटर्स के सामने में रहने वाले बी सी ज्वैलर्स के स्वामी यशपाल मल्होत्रा के घर पर काम करने वाली नौकरानियों द्वारा परिवार को खाना खाने के लिए दिया गया, जिसे खाकर यशपाल मल्होत्रा उनकी पत्नी, दोनो बेटे हर्षित एवं अव्य सहित परिवार बेसुध हो गया बताया गया ।इसी बीच दोनों कामवाली युवतियां कीमती सामान थैले में रख कर रफू चक्कर हो गई। घर पर आए परिजनों ने परिवार को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन स्थिति खराब होने के कारण उन्हें देहरादून सिनर्जी में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि दोनों युवतीया नेपाली मूल की गत सप्ताह ही काम पर किसी एजेंसी द्वारा लगाई गई थी,शहर में दिन दिहाड़े हुई घटना ने शहर में लगातार हो रही नौकरानियों द्वारा चोरी
लुट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ज्वालापुर पुलिस कोतवाल ने घर में पहुंच कर स्थिति को देख अधिकारीयों को सूचित किया। एस पी सीटी पंकज गैरोला सी ओ सदर, कोतवाल अमरजीत सिंह ने तत्काल कालोनी एवं घर के सी सी कैमरे की फुटेज के साथ युवतियों के जाने वाले रास्तों पर नजर को विभाग की टीम बनाई गई है। एस पी सीटी पंकज गैरोला ने बताया कि चोरी करने वाली नौकरानियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने नगर वासियों से कहा कि नौकरों एवं किराएदारों का सत्यापन कराना जरूरी है।



