
हरिद्वार। गत दिनों हुई बरसात के पानी के कहर से जगह जगह पानी कीचड़ दल दल बन गई वही आज शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पतंजलि योगपीठ के सामने सड़क अचानक बैठ गई जिसके कारण लगभग 5फीट का गढ्ढा बन गया लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गनीमत रही कि चलते मार्ग पर किसी को हानि नहीं हुई।तत्काल मौके पर यातायात पुलिस ने मार्ग को नियंत्रित कर राजमार्ग प्रशासन को सूचित किया। फिलहाल मौके पर जे सी बी से गढ्ढा भरा जा रहा है जिससे यातायात सामान्य किया जा सके।




